टीकमगढ़: टीकमगढ़: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक के आरोपों को खारिज किया, माफी न मांगने पर करेंगे मानहानि का केस
टीकमगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पटेरिया ने कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के आरोपो को खारिज कर दिया है। उन्होंने विधानसभा में दिए गए यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बयान को झूठा करार दिया। उन्होंने विधायक को 7 दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी है, माफी नहीं मांगने पर मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा।