मोतिहारी: जिले के विभिन्न कांडों के 10 वांछित अभियुक्तों पर ईनाम घोषित, आत्मसमर्पण के लिए 10 दिनों का मिला अल्टीमेटम
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में पुलिस पर हमला,बलात्कार, पॉक्सो,दहेज हत्या,आर्म्स एक्ट एवं शराब माफिया जैसे गंभीर कांडों में कुल 10 वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 5000/- रुपया ईनाम की घोषणा की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की सभी वांछित 10 दिनों में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट से आदेश प्राप्त कर इनके घरों की कुर्की जप्ती की जायेगी।