मोतिहारी: समाहरणालय में निजी विद्यालयों के संचालकों व प्राचार्यों के साथ अपार आईडी निर्माण को लेकर हुई बैठक
मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में निजी विद्यालयों (शिक्षा विभाग) के संचालकों/प्राचार्यों के साथ आपार आईडी निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना),जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (PMPY), एम०आई०सी० प्रभारी व अन्य शामिल हुए