मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से ₹10,000 के इनामी शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से 10000 के इनामी एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रघुनाथपुर थाना अंतर्गत बालगंगा निवासी प्रकाश साह का पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ मिठ्ठू बताया जाता है। जो शराब कांड में पूर्व से फरार था। 10000 इनाम की घोषणा मोतिहारी पुलिस के द्वारा की गई थी उक्त जानकारी मोतिहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार को 11:38 बजे दी गई।