आगरा के सदर थाना क्षेत्र के रोहता में बुधवार दोपहर युवक ने पहले युवती को गोली मारी. इसके बाद खुद अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, युवती को गंभीर हालत में आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया है.
युवती के गोली मारने और आत्महत्या करने की सूचना पर सदर और मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. पूरे मामले की जानकारी की जा रही है. प्रारंभिक छानबीन में यह सामने आया है कि प्रेम संबंधों में युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया.
बता दें कि मामला सदर थाना क्षेत्र के रोहता में सेंटर पीटर कॉलेज के पास का है. जहां पर नवविकसित पीतांबरा सफायर कॉलोनी में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे युवक ने युवती को गोली मारी. गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई. इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी से तमंचा की नाल सटाकर गोली मारी. गोली उसके सिर से आरपार निकल गई. जिससे युवक जमीन पर गिर गया. उसने मौके पर ही दम तोड दिया. गोली आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. क्षेत्र में हडकंप मच गया.
चौकीदार सोमवार ने बताया कि सूचना पर सदर और मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. क्योंकि, मामला दोनों थानों के बॉर्डर पर है.
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि स्थानीय लोग और चौकीदार से पूछताछ की. युवक की जेब से मिले दस्तावेज से उनकी पहचान हुई. मृतक का नाम 25 वर्षीय अरुण सिनसिनवार पुत्र धर्मवीर निवासी इटौरा है. जो टोल टैक्स पर नौकरी करता था. अरुण ने जिस युवती को गोली मारी है. उसकी परिचित हैं. दोनों की दोस्ती थी. युवती के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र की है. यहां पर किराए पर रहती है. युवती के पिता फौजी हैं. उसे गंभीर हालत में आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया है.
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक अरुण और युवती परिचित हैं. दोनों की पहले दोस्ती थी. छानबीन में सामने आया है कि अरुण के खिलाफ युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. मगर, कोर्ट में दिए बयान में युवती आरोपों से मुकर गई. जिससे मुकदमा में फाइनल रिपोर्ट लग गई. अब आज दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ. क्योंकि, अरुण ने गोली उसे गोली मारी. इसकी जांच की जा रही है. हर पहलू से जांच की जा रही है.
चौकीदार सोमवीर ने बताया कि यहां पर दो युवती और एक युवक आए थे. तीनों में बातचीत हो रही थी. तभी गोली चली. जिस पर मैं कमरे से बाहर आया तो युवक दौड कर आया. उसके हाथ में तमंचा था. उसने मुझसे कमरे में जाने की कही. एक युवती गोली मारने का शोर मचा रही थी. मैं कमरे के जंगले से देख रहा था. तभी दूसरी गोली चली. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया. मैंने समझा कि वो हवाई फायरिंग करेगा. मगर, उसने खुद को गोली मार थी. इसके साथ् ही घायल युवती को लेकर दूसरी युवती यहां पर आई. युवती बेहोश थी. उसी गर्दन में गोली लगी थी. युवती के बुलावे पर एक युवक बाइक से आया. जिसके साथ तीनों चले गए.
#Agra #AgraNews #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #UPNews #Crime #ViralNews #LatestNews #SadarAgra #PoliceInvestigation #CitySpecialNews