मांझी: माँ शायर देवी स्थान की चारदीवारी निर्माण का भूमि पूजन, सांसद सिग्रीवाल के प्रयासों से मिली स्वीकृति
Manjhi, Saran | Oct 18, 2026 दाउदपुर के जैतपुर स्थित मां शायर देवी स्थान सह सामुदायिक भवन परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से इस निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर मां काली संगठन की ओर से सांसद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।