बक्सर: जिले में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कार्यक्रम, वन क्षेत्र पदाधिकारी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 3, 2025 जिले में वन्य जीवो के संरक्षण को लेकर अनेकों कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त बातें विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर जिले के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अमिताभ सौरव ने कही। उन्होने कहा कि वन्य जीवों की कमी के कारण आहार श्रृंखला पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि इसका असर यह भी देखने को मिलता है कि जिले में नीलगायों की संख्या बढ़ती जा रही है।