बक्सर: बक्सर स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से 177.620 लीटर शराब जब्त की, तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 होली पर्व नजदीक आने के साथ ही शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ने लगी है. इसका नतीजा यह है कि सड़क मार्ग से कौन कहे, रेल मार्ग से भी शराब खपाने में तस्कर नहीं हिचक रहे हैं. हालांकि पुलिस के चौकन्ना रहने के कारण आए दिन तस्करों के मनसूबे पर पानी फिर रहा है. इसी क्रम में स्थानीय रेल पुलिस ने ट्रेन के कोच से भारी मात्रा में शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है.