आबू रोड: आबूरोंड में लायंस क्लब ने रीको थाने को समर्पित किया स्वागत कक्ष, पुलिस-जन सहयोग को मिलेगा नया आयाम
आबूरोड में मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय लायंस क्लब ने जनहित में एक और सराहनीय पहल करते हुए रीको थाना परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का निर्माण कर उसे थाना प्रशासन को समर्पित किया।स्वागत कक्ष के निर्माण से थाना परिसर में आने वाले आम नागरिकों, फरियादियों एवं आगंतुकों को बैठने, प्रतीक्षा करने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की बे