सुल्तानगंज: जयकारों के बीच नमामि गंगे घाट पर हुआ मां दुर्गा के कलश का विसर्जन, अगले वर्ष फिर आने की कामना
ढोल-नगाड़ों की गूंज, माता के जयकारों और श्रद्धा के माहौल के बीच बुधवार को सुल्तानगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर स्थापित कलशों का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नमामि गंगे घाट पहुंचकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर आने का आग्रह करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। सुल्तानगंज अपर रोड स्थित श्री श्री 108 बड़ी द