कर्वी: झांसी मिर्जापुर म०सड़क पर लालापुर के पास इनोवा कार की टक्कर से श्रद्धालु पति-पत्नी और पुत्र घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में लालापुर के पास शनिवार की सुबह 11:00 बजे इनोवा कार की टक्कर से कार सवार पति,पत्नी ध्रुव पटेल अंकिता पटेल और पुत्र जैनव पटेल नि०अहमदाबाद गुजरात घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वह अहमदाबाद से चित्रकूट के रास्ते प्रयागराज जा रहे थे, तभी लालापुर के पास से हादसा हो गया।वहीं तीनों घायलों का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।