नवाबगंज: बाराबंकी में MLC चुनाव से पहले बूथ लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, भारी पुलिस पहुंची
एमएलसी चुनाव से एक दिन पहले गुरुवार रात बाराबंकी के लखपेड़ाबाग चौराहे पर बूथ लगाने को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की आशंका पैदा हो गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।