संग्रामपुर: सभी वार्डों में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता, बोर्ड बैठक में बनी सहमति
नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को मुख्य पार्षद नीलम देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर सिंह ने किया। बैठक में उपमुख्य पार्षद मनोज साह सहित सभी वार्ड पार्षद व कर्मी मौजूद रहे। पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के बाद विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत के