बक्सर: डुमरांव रेलवे स्टेशन से दो टिकट दलाल गिरफ्तार, जरूरतमंदों को ज्यादा पैसों में बेचकर कमाते थे मुनाफा
Buxar, Buxar | Jun 25, 2025 आरपीएफ ने बुधवार को डुमरांव स्टेशन से दो टिकट दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार टिकट दलाल सिमरी निवासी पंकज कुमार पांडे पिता स्व. रामकुमार पांडे और कोरानसराय थाना क्षेत्र नाजीरगंज निवासी विजय गोंड का पुत्र रंजन कुमार बताये जाते हैं. आरपीएफ प्रभारी कुंदन कुमार ने बुधवार को संध्या लगभग 6:30 बजे बक्सर कार्यालय से अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी.