बक्सर: डीईओ कार्यालय समेत चोरी की तीन घटनाओं में शामिल, जेवरात संग दो महिलाओं समेत पांच अपराधी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 25, 2025 पिछले 21 एवं 22 जून की दरमियानी रात जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में हुई चोरी की गुत्थी सुलझ गई है. कांड में शामिल चोर समेत पांच अपराधियों की गिरफ्तारी से इस मामले का उद्बभेदन हो गया. गिरफ्तार होने वालों में दो महिला समेत पांच शामिल हैं. इसी के साथ ही शहर में हुई चोरी की अन्य दो घटनाओं का भी उद्बभेदन हुआ है.