चित्तौड़गढ़: DRDA हॉल में एडीएम प्रशासन ने बजट घोषणाओं और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की की समीक्षा
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बजट घोषणाएं वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की सोमवार को समीक्षा बैठक हुई. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ की अध्यक्षता में विभागवार बजट घोषणाओं एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।