बहेड़ी: भिलैया के पास स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कहा- जल्द कराया जाएगा इस स्थल का सौंदर्यीकरण
बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार बहेड़ी के भिलैया गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए भिलैया गांव के पास स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे और उन्होंने यहां स्थानीय ग्रामीणों से बात की सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।