मधेपुरा में 20 हजार के लेन-देन को लेकर दोस्त को गोली मारी, गले में लगी बुलेट
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव में 20 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त पर सिक्सर से गोली चला दी। गोली युवक के गले के बाएं हिस्से में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक की पहचान भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा वार्ड-12 निवासी सचित यादव के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक से मौके से फरार हो गया।
राहुल कुमार के मुताबिक, वह घटना से एक दिन पहले अपने दोस्त अखिलेश कुमार के साथ धुरगांव स्थित अपने मामा मिथलेश शर्मा के घर गया था। दोनों ने रात में वहीं रुककर पंजाब जाकर काम करने की योजना बनाई थी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 30, 2026