राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में समस्तीपुर को 5वीं रैंक, H.N. हाई स्कूल बेलारी के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान।
गौरव कुमार झा और रौशन कुमार रजक ने नोडल शिक्षक प्रणव कुमार के नेतृत्व में पटना में किया प्रतिनिधित्व, विद्यालय में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित।
समस्तीपुर जिले के H.N. हाई स्कूल बेलारी के छात्रों ने राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 5वीं रैंक दिलाई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद छात्र गौरव कुमार झा एवं रौशन कुमार रजक ने नोडल शिक्षक प्रणव कुमार के नेतृत्व में 08 सितंबर 2026 को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालय स्तर पर उपलब्धि के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक अनु कुमारी ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संजीव कुमार (शारीरिक शिक्षा शिक्षक), प्रणव कुमार, ज्वाला प्रसाद राय, देवकांत कुमार, तेज नारायण शर्मा, प्रमोद कुमार, निखत परवीन, खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
#RedRibbonQuiz #StateLevelQuiz #Samastipur #HNHighSchoolBelari #Belari #GauravKumarJha #RoshanKumarRajak #PranavKumar #SchoolAchievement #SamastipurNews #BiharNews #EducationNews #StreamBihar #StreamBiharNews