जिले के सभी 2347 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, लाभार्थियों और समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।