कांकेर में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का समापन
कांकेर। राज्य स्तरीय वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का समापन कांकेर के माकड़ी लाख प्रसंस्करण केंद्र में हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांकेर विधायक आशाराम नेताम, पीसीसीएफ अरुण पांडे सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद रहे।
वन मंत्री ने कहा कि कांकेर भालुओं के लिए प्रमुख क्षेत्र है और मानव-भालू संघर्ष रोकने के लिए अगले एक वर्ष में ठोस प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कॉलर आईडी तकनीक के लिए करीब 40 लाख रुपये, AI तकनीक के लिए 20 लाख रुपये और एक वाहन की व्यवस्था की घोषणा की गई।
मंत्री ने लोगों से वन्यजीवों को चना, केला और नारियल जैसी खाद्य सामग्री नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंसानों द्वारा भोजन देने से वन्यजीवों में बस्तियों की ओर आने की आदत विकसित होती है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ सकता है।
#thelivenews #reelsinstagram #viralvideos #brekingnews #reels
Kanker, Kanker | Oct 8, 2026