25 साल जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन
कांकेर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 साल जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत नया बस स्टैंड से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प और जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।
समापन अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त
Kanker, Kanker | Oct 8, 2026