अशोक नगर: एसडीएम के आदेश के बाद भी भूमि कब्जामुक्त नहीं, तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अशोकनगर जिले के ग्राम पहाड़ा निवासी मालम सिंह अहिरवार ने सोमवार को दोपहर 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि को कब्जामुक्त कराने संबंधी आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। फरियादी का कहना है कि एसडीएम द्वारा उनके पक्ष में फैसला देकर तहसीलदार और पटवारी को पुलिस की मदद से भूमि खाली कराने के निर्देश दिए गए थे।