मांझी: प्रतिबंधित डीजे बजाने पर पूजा समितियों को नोटिस जारी, अब दर्ज होगी प्राथमिकी
Manjhi, Saran | Oct 19, 2026 सारण जिला प्रशासन के निर्देश पर नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिबंधित डीजे बजाने वाली पूजा समितियां के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत पूजा समिति के सदस्यों को नोटिस देने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगले चरण में नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।