सहजनवा: गीडा सेक्टर 13 स्थित विद्युत वितरण खंड सहजनवा कार्यालय में लगाया गया विशेष सेवा शिविर, 22 जुलाई तक चलेगा
गोरखपुर के गीडा सेक्टर 13 स्थित विद्युत वितरण खंड सहजनवा कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। साथ ही बकाया बिजली बिल की वसूली का काम भी चल रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर की अवधि बढ़ा दी है। अब यह शिविर 21 और 22 जुलाई तक चलेगा।