रामगढ़ चौक: दुर्गा पूजा को लेकर तेतरहट पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों में हड़कंप
दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तेतरहट थाना की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रात करीब 9 बजे निकाले गए इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया।यह मार्च लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग से शुरू होकर तेतरहाट,शर्मा, महिसोना,बसुआचक गया।