नीमचक बथानी प्रखंड के बथानी और सरेन पंचायत में बुधवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीओ केशव आनंद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ प्रभाकर आनंद और थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।