अररिया: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अररिया आरएस में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
Araria, Araria | Apr 23, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में बुधवार को शाम 6 बजे के करीब अररिया आरएस में भी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च एवं भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।