अररिया: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पत्नी के हत्यारे पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया जुर्माना
Araria, Araria | Apr 23, 2025 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चर्थ रवि कुमार की अदालत ने पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दहेज हत्या के अपराध में पांच साल पहले घटित घटना में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। मामला सत्र वाद संख्या 200/2022, जो पलासी थाना प्राथमिकी कांड संख्या 107/2019 से संबंधित है।