अररिया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 और 9 में जल मीनार बनी शोभा की वस्तु, दो साल से नल-जल योजना ठप #jansamasya
Araria, Araria | Apr 23, 2025 अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 और वार्ड संख्या 09 में स्थित जल मीनार स्थानीय निवासियों का मुंह चिढ़ा रहा है। पिछले दो वर्षों से इन क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोग इस समस्या से पिछले 2 वर्षा से परेशान हैं और कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो सका है।