मोहनिया में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: गोपाल तिवारी का घर जला, 80 हजार का सामान खाक
मोहनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 शिवपुर कॉलोनी से आगजनी की खबर सामने आई है।
यहां गोपाल तिवारी के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर का सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने से घर में रखा लगभग 80 हजार रुपये का सामान जल गया है।
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 10, 2026