शाहजहांपुर: विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के सिधौली ब्लाक क्षेत्र के किसानों से जुड़ी बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर आज विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में संगठन ने बताया कि सिधौली क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को बिजली न मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।