कैरो: कैरो प्रखंड: पंचायत भवनों में महिलाओं की भीड़, मंईयां सम्मान योजना के 282 आवेदनों का सत्यापन
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर गुरुवार को पंचायत भवनों में सुबह 10 बजे से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रखंड मुख्यालय स्थित कैरो पंचायत भवन के साथ-साथ हनहट, गजनी, सढ़ाबे, गुड़ी और नरौली पंचायत भवनों में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचने लगीं।