फरेंदा: रुद्रपुर शिवनाथ में जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के मामले में अभियुक्त को सुनाई गई सजा
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ निवासी मुहम्मद सफी को न्यायालय ने एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और ₹500 जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 20 दिन की अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया है। यह सजा वर्ष 1993 की एक घटना में दी गई, जिसमें अभियुक्त पर जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप था।