फरेंदा: मैनहवा टोला अमवा खुर्द में हरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में ताज मोहम्मद को सुनाई गई सजा
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला अमवा खुर्द निवासी ताज मोहम्मद को हरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में न्यायालय जेएम फरेंदा द्वारा दोषी करार देते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न अदा करने की स्थिति में 10 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा भी दी गई। यह मामला वर्ष 2002 का है।