फरेंदा: उदितपुर में मारपीट मामले में 28 साल बाद सुनाई गई सजा, अभियुक्त को एक दिन की जेल और जुर्माना
फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर में वर्ष 1997 के मारपीट मामले में आरोपी जीवन चौहान को कोर्ट ने 28 साल बाद एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और ₹600 अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर 20 दिन अतिरिक्त कारावास होगा। यह मामला 15 फरवरी 1997 का है, जिसमें आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। कोर्ट ने जेएम फरेंदा द्वारा यह फैसला सुनाया।