मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड विधायक श्री कुशवाह के दिवंगत पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिण्ड विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक श्री कुशवाह के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Dr Mohan Yadav
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026