*🔸फरदुआ तिराहे के पास मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी सहित भारी मात्रा मे पुलिस बल मौक़े पर*
*दबोह की वार्ड क्रमांक 15 की निवासी थी मृतका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*
नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर फरदुआ तिराहे के आसपास एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दबोह नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कुरचानिया मोहल्ला निवासी रीना उम्र 20 साल पुत्री स्वर्गीय जगमोहन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार फरदुआ तिराहे के आसपास युवती का शव मृत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही दबोह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।घटना की जानकारी मिलते ही लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने मौक़े का मुआयना किया और थाना दबोह पहुचे।
फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Bhind Nagar, Bhind | Nov 27, 2026