लिधौरा: कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा हमला, चन्देरा पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार
जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को ग्राम वीरपुरा में पति हरिओम बाढई और ससुर घंसू उर्फ घनश्याम बाढई ने महिला धनदेवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है।