लवकुशनगर: महोबा रोड पर भीषण हादसा, बाइक खाई में गिरी; शराब के नशे में सवार दो युवकों के पैर टूटे
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 11, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित थूराठी तिगैला पर शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खदान में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक सतीश सिंह और पायलट सोहन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।