चांडिल: खुंचीडीह गांव के मनोज कुमार महतो उर्फ मंटू बने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि
चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत खुंचीडीह निवासी मनोज कुमार महतो उर्फ मंटू को सांसद संजय सेठ ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि रुप प्रतिनियुक्त किया है।जिसमें मनोज कुमार महतो उर्फ मंटू सांसद संजय सेठ के अगले आदेश तक प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।मनोज कुमार महतो उर्फ मंटू वर्तमान में सरायकेला खरसावां जिला कि जिला मंत्री के पद पर है।