लखीमपुर: एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार का जिले से हुआ तबादला, अखिलेश कुमार द्विवेदी को बनाया गया एआरटीओ प्रशासन
लखीमपुर खीरी जिले में इन दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी जिले के एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार का तबादला लखीमपुर खीरी जिले से कानपुर नगर में कर दिया गया है। वही अखिलेश कुमार द्विवेदी को लखीमपुर खीरी जिले का नया एआरटीओ बनाया गया है। अखिलेश कुमार द्विवेदी इसके पहले लखनऊ में तैनात थे।