लखीमपुर: नाबालिग किशोरी के साथ अश्लीलता करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रमुआपुर सिकटिहा गांव से किया गिरफ्तार
फूलबेहड़ थाना पुलिस ने सोमवार को रमुआपुर सिकटिहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर नाबालिक किशोरी के साथ अश्लीलता करने, मारपीट करने, अपमानित करने और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पर कार्यवाई कर रही है।