लखीमपुर: प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग पर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज को सुरक्षा दिए जाने की मांग पर सोमवार को भारत सरकार के गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपा गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सद्दाम रहमानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज को अराजक तत्वों से जान का खतरा है। सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।