लखीमपुर खीरी जिले में एक जुलाई सोमवार को स्कूल खुलने के पहले दिन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राजापुर स्थित प्राइमरी स्कूल पहुंचकर स्कूल के बच्चों का भव्य स्वागत किया है। डीएम ने नौनिहालों को दुलारा और बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया है। इस दौरान नौनिहालों को टाफिया, उपहार देकर सम्मानित भी किया है।