हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार
रहरा थाना रहरा पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप में तीन युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का संबंधित धारा में चालान कर दिया। रहरा थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर ने गुरुवार शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।