चित्तौड़गढ़। दिगंबर जैन समाज की शाखा मुनि सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के संरक्षक मंडल, मंदिर अध्यक्ष, समाज अध्यक्ष, मंत्री तथा महिला मंडल की अध्यक्ष व संरक्षिका द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।