उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन के भीमाखेड़ा गांव में तीन बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, ग्रामीणों ने की गति अवरोधक की मांग
उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ग्राम भीमाखेड़ा में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा महिदपुर-घोंसला मार्ग पर हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को कुछ ही मिनटों में महिदपुर के शासकीय अस्पता