निम्बाहेड़ा: गादोला ग्राम के युवक का भारतीय सेवा में चयन होने के बाद निंबाहेडा पहुंचे अग्नि वीर सैनी का किया स्वागत
निम्बाहेड़ा के गादोला ग्राम निवासी एक कृषक परिवार से युवक के अग्निवीर बनकर प्रथम बार निम्बाहेड़ा आगमन पर भव्य जुलूस निकाल कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। गादोला ग्राम निवासी किसान के पुत्र विपुल मीणा का चयन अग्निवीर के रूप में भारत की सेना में हुआ है। मीणा के जबलपुर छावनी से आठ माह की ट्रेनिंग पूर्ण कर निम्बाहेड़ा आगमन पर परिजनों, ग्राम वासियों ने स्वागत किया।