मंझनपुर: लकौड़ा छोटी नहर के पास लूट की नीयत से दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा खुशहाल सिंह परिवार के लोगों के लिए दवा लेने गुरैनी गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय लकौड़ा छोटी नहर के पास कपिल व जुगराज निवासी लकौड़ा फैजीपुर ने लोहे की वजन दार कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।